तिरूवनंतपुरम में भाजपा की बड़ी जीत
तिरूवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए केरल से अच्छी खबर आई है। राजधानी तिरूवनंतपुरम में भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट एलडीएफ का कब्जा है। इस बार एलडीएफ को 29 और कांग्रेस गठबंधन यानी यूडीएफ को 19 वार्डों में ही जीत मिल पाई है। इससे पहले 2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ ने 52 वार्ड जीते थे। भाजपा...