तीन भाषा की नीति की जांच होगी
नई दिल्ली। नौवीं क्लास के छात्रों के लिए तीन भाषा की नीति लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले की जांच होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से नौवीं क्लास के छात्रों के लिए तीन भाषा की पढ़ाई अनिवार्य करने के फैसले की जांच की जाएगी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि यह भी देखना होगा कि तीन भाषा के नियम की वजह से छात्रों और संसाधनों पर बेमतलब का दबाव तो नहीं पड़ रहा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच...