तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने रविवार को लोगों से कहा कि वे हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ शामिल हों। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा देश का गौरव है और हमेशा राष्ट्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लोग हर घर तिरंगा आंदोलन में उत्साह से भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को फिर मजबूत...