टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया और उसके चंद मिनटों के बाद ही मिलन प्रधान को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर प्रदेश में घमासान मचा है। कांग्रेस कह रही है कि हार के डर से...