tourism

  • सैलानियों ने मुंह मोड़ा?

    भारतीय पर्यटन स्थल सैलानियों को क्यों आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं? कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक भारत में पर्यटन अधिक महंगा है, यहां का बुनियादी ढांचा कमजोर है, और सुरक्षा संबंधी चिंताएं हमेशा संगीन बनी रहती हैं। एक और साल भारत में पर्यटन कारोबार के लिए निराशाजनक साबित हो रहा है। अब तक के ट्रेंड के मुताबिक इस वर्ष भारत आए विदेशी सैलानियों की संख्या में 12 प्रतिशत की गिरावट आने जा रही है। कोरोना महामारी के पहले- यानी 2019 में जितने विदेशी पर्यटक भारत आए, कोरोना काल के बाद वह संख्या फिर कभी हासिल नहीं हुई। जबकि...

  • मोदीजी, तुर्की से पर्यटन कमाई सीखें!

    यह बात बेतुकी लगेगी कि भला भारत और तुर्की में क्या तुलना हो सकता है। कहां डेढ़ सौ करोड़ आबादी और 32 लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा बड़े क्षेत्रफल वाला भारत और कहां साढ़े आठ करोड़ आबादी और आठ लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल वाला छोटा तुर्की। लेकिन भारत को इसलिए तुर्की से सीखना चाहिए क्योंकि भारत में पर्यटन के अपार ठिकाने है। तुर्की ने पर्यटन के क्षेत्र में गजब कमाल किया है। एक तरफ राष्ट्रपति एर्दोआन के समय में तुर्की में मुस्लिम कट्टरता बढ़ने की बात है तो दूसरी ओर पूरी दुनिया के पर्यटकों के तुर्की पहुंचने की हकीकत...