कंपनियों ने अमेरिका में रूकने को कहा
नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच 1बी वीजा की फीस कई गुना बढ़ाए जाने के बाद पूरी दुनिया में उथलपुथल मची है। अमेरिकी कंपनियां परेशान हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों से अमेरिका में ही रूकने को कहा है और जो बाहर हैं उनको 21 सितंबर की डेडलाइन से पहले अमेरिका लौटने को कहा है। कंपनियों और कर्मचारियों को लग रहा है कि अगर वे समय से नहीं लौटे तो उनका लौटना मुश्किल हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट, मेटा आदि, वित्तीय कंपनी जेपी मॉर्गन और ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने...