टर्बुलेंस में फंसे विमान के पायलट हटाए गए
नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का जो विमान टर्बुलेंस में फंस गया था और अचानक तीन सौ फीट नीचे गिर गया था, उसके पायलटों को अभी ड्यूटी से हटा दिया गया है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विमान के कैप्टेन का डोप टेस्ट स्पष्ट नहीं है और उसकी और जांच की जरुरत है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने इसे एक गंभीर मामले के रूप में देखा है और उचित जांच की बात कही है। घटना के बाद नियमों के तहत दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया। कैप्टन के टेस्ट में ऐसा रिजल्ट आया,...