Turkey News

  • तुर्की में प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना दो सैनिकों की मौत

    अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को मध्य तुर्की के काइसेरी प्रांत में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना (Plane Crash) में दो सैनिकों की मौत हो गई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा हमारे वायु सेना (Air Force) कमांड का एक एसएफ-260डी प्रशिक्षण विमान, जो प्रशिक्षण/परीक्षण के लिए काइसेरी में 12वीं वायु परिवहन मुख्य बेस कमांड से उड़ा था, अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय गवर्नरेट के अनुसार, विमान काइसेरी प्रांत के कोकासिनान जिले के हसन अरपा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें: एक दर्जन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट राहुल गांधी बने...

  • तुर्किए में बस दुर्घटना छह की मौत, 33 घायल

    Turkey Bus Accident :- तुर्किए के काला सागर क्षेत्र के कस्तमोनू प्रांत में शुक्रवार तड़के एक बस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये। देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने यह जानकारी दी। येरलिकाया एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्य से, इस्तांबुल और सिनोप के बीच यात्रा कर रही इंटरसिटी यात्री बस स्थानीय समयानुसार आज सुबह लगभग 0550 (स्थानीय समय) पर कस्तमोनू निकास पर पलट गयी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। तुर्किए के...

  • तुर्की में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 30 घायल

    Turkey Bus Accident :- तुर्की के दक्षिण-पूर्व में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गए। तुर्की मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक अंताल्या से मेर्सिन जा रही एक बस दक्षिणपूर्वी तुर्की में पलट गयी। मेर्सिन प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी और 30 घायल हो गए। घायल नागरिकों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग तुर्की के नागरिक हैं। (वार्ता)