Two Day Visit

  • आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा जाएंगे। आंध्र प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे। पीएम मोदी ने कहा वो विशाखापत्तनम में ग्रीन एनर्जी से जुड़े प्रमुख कार्यों का उद्घाटन करने को लेकर उत्सुक हैं। सतत विकास, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री मोदी 8 जनवरी (बुधवार) को शाम 5:30 बजे आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि हरित ऊर्जा, नवीकरणीय...

  • दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे भूटान नरेश

    नई दिल्ली। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Jigme Khesar Namgyal Wangchuck) दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ रानी जेटसन पेमा वांगचुक और वरिष्ठ अधिकारी भी थे। जयशंकर ने एक्स पर लिखा आज नई दिल्ली पहुंचने पर भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का स्वागत करते हुए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा उनकी यात्रा हमारी दोस्ती के अनूठे बंधन को और मजबूत करेगी। अपनी यात्रा के दौरान, भूटान नरेश राजनयिक संबंधों की समीक्षा के लिए भारतीय नेतृत्व...

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं छत्तीसगढ़

    रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। वह राजधानी में आयोजित विविध कार्यक्रमों में वे हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Scheme) के तहत 70...