उज्ज्वला योजना में सिर्फ चार सिलेंडर मिलेंगे
नई दिल्ली। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने अब साल में सिर्फ चार सिलेंडर देने का फैसला किया है। पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए हर साल सब्सिडी वाले नौ एलपीजी सिलेंडर मिलते थे लेकिन अब उनकी संख्या घटा कर चार कर दी गई है। इसका अर्थ है कि उज्ज्वला योजना के तहत 642 रुपए की कीमत वाले अब सिर्फ चार ही सिलेंडर उनको मिलेंगे। बताया जा रहा है कि ईरान में चल रही जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो...