उन्नाव कांड के दोषी कुलदीप सेंगर को जमानत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव रेप कांड में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से दोषी ठहराए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दे दी है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने सेंगर की सजा को अपील पर सुनवाई पूरी होने तक निलंबित कर दिया। सेंगर ने सजा के खिलाफ अपील की है। हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को 15 लाख रुपए के निजी मुचलके पर सशर्त रिहा करने का आदेश दिया...