UPI Payment Charges

  • अपनी सफलता पर प्रहार

    यूपीआई के जरिए 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय कर नरेंद्र मोदी सरकार ने वह रास्ता खोला है, जिससे आगे चलकर यह माध्यम आम कारोबार में आकर्षक नहीं रह जाएगा। तकनीक की दुनिया में भारत की जिस एक सफलता को दुनिया भर में सराहा गया है, वह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) है। लोगों की जिंदगी आसान बनाने की कसौटी पर यह वित्तीय तकनीक (फिनटेक) खरी उतरी है। मगर अब खुद भारत सरकार ने इसकी राह में रुकावटें खड़ी करने की शुरुआत कर दी है। 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर)...