US Ambassador

  • अब सांत्वना पुरस्कार!

    पैक्स सिलिका का मकसद सेमीकंडक्टर, महत्त्वपूर्ण खनिज और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में वैकल्पिक सप्लाई चेन बनाना है। ऐसी सप्लाई शृंखला, जो चीन पर निर्भर ना रहे। मगर यह दीर्घकालीन योजना है, जिसको लेकर अभी कई अस्पष्टताएं हैं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली पहुंचने पर भारत को जो ‘उपहार’ दिया, वह एक सांत्वना पुरस्कार ही है। राजदूतों का काम संबंधित देश में अपने मुल्क के लिए सद्भावना निर्मित करना भी होता है, तो गोर ने भारतीय कानों को सुहावनी लगने वाली बातें कहीं। साथ ही एलान किया कि भारत को अगले महीने पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होने...

  • अमेरिका राजदूत भारत पहुंचे, जयशंकर से मिले

    नई दिल्ली। एरिक गार्सेटी की जगह भारत में नियुक्त हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर दिल्ली पहुंच गए हैं। सीनेट की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति पर मुहर लगी और उसके बाद वे भारत आए। शनिवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। नए अमेरिकी राजदूत गोर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद खास माना जाता है। इसलिए भारत आते ही विदेश मंत्री जयशंकर से उनकी मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। बहरहाल, अमेरिका के...

  • सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिकी राजदूत

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात महीने बाद भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति का फैसला किया है। ट्रंप ने अपने बेहद करीबी सर्जियो गोर को नई दिल्ली में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है। बताया जाता है कि ट्रंप और इलॉन मस्क के बीच संबंध विच्छेद में गोर भी एक कारण थे। बहरहाल, शुक्रवार को उनको भारत के राजदूत के साथ साथ दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अमेरिका में सर्जियो गोर को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच झगड़ा शुरू कराने...