कश्मीर के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राजदूत
श्रीनगर। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे। जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के सात साल के बाद पहली बार कोई अमेरिकी राजदूत कश्मीर के दौरे पर पहुंचा। सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह खूबसूरत जगह है’। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था। उसके बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...