अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान में समझौते का मसौदा तैयार हो गया है। दोनों देश कई बुनियादी चीजों पर राजी हो गए हैं। ईरान ने होर्मुज की खाड़ी पहले की तरह खोलने पर सहमति दी है तो अमेरिका भी समुद्र में की गई अपनी घेराबंदी हटाने को तैयार हो गया है। कहा गया है कि एक महीने के अंदर होर्मुज की खाड़ी पूरी तरह से चालू हो जाएगी। हालांकि इस प्रस्ताव का दावा अभी सिर्फ ईरान ने किया है और अमेरिका की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा है कि अमेरिका के साथ...