इंडो पैसिफिक की जगह यूएस पैसिफिक कमांड
नई दिल्ली। अमेरिका ने चीन की विस्तारवादी नीतियों पर संतुलन और भारत को महत्व देने के लिए बनाए गए क्वाड को एक और झटका दिया है। उसने इंडो पैसिफिक कमांड का नाम बदल कर फिर से यूएस पैसिफिक कमांड कर दिया है। पिछले कुछ समय से इंडो पैसिफिक यानी हिंद प्रशांत शब्द ही चलन में था और ऐसा अमेरिका की वजह से था। लेकिन अब उसने इंडो शब्द हटा दिया है। अमेरिका ने कहा है कि सिर्फ नाम बदला गया है। कमांड संरचना, जिम्मेदारियां आदि पहले जैसी ही रहेंगी। अमेरिका के तत्कालीन रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने 2018 में कमांड...