भारत खिलाफ नया अमेरिकी प्रस्ताव
वाशिंगटन। अमेरिका की सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों के एक समूह ने ऐसा विधेयक पेश किया है, जिसमें रूस से तेल खरीदने वाले भारत, चीन समेत पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की पहल पर तैयार इस विधेयक में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान को प्रस्तावित शुल्क के दायरे में रखा गया है। वहीं रूस से सीमित मात्रा में गैस खरीदने वाले 15 यूरोपीय देशों को इससे छूट देने का प्रस्ताव है। तर्क दिया गया है कि ये देश रूस पर अपनी ऊर्जा निर्भरता लगातार घटा रहे हैं।...