अमेरिकी घटनाक्रम पर भारत की नजर
नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया भर के देशों पर लगाए गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है और इसे अवैध घोषित कर दिया है। उसके बाद नाराज राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट पर हमला बोला और साथ ही 1974 के एक कानून का इस्तेमाल करके उन्होंने दुनिया भर के देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके पहले लगाए गए सारे टैरिफ रद्द हो गए हैं। इससे व्यापार वार्ता की शर्तें बदल सकती हैं। तभी भारत ने कहा है कि वह अमेरिका के घटनाक्रम पर नजर बनाए...