उत्तराखंड के टनल में पानी भरा, सात की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर एक निर्माणाधीन सुरंग में मजदूरों के फंस जाने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसा चमोली में हुआ, जहां पीपलकोटी में गुरुवार शाम करीब सात बजे एक निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भर गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग शुक्रवार की शाम तक टनल में फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत अभियान जारी था। टनल में कुल 22 लोग फंसे थे। इसमें 12 मजदूरों को निकाल लिया गया है। इसके अलावा एक और बड़ा हादसा होते होते बचा। घायलों से मिलने जा रहे गढ़वाल के...