मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और देश का सर्वोच्च सम्मान मिल गया है। उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को वहां के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान 'ओली दाराजली दोस्लिक' से सम्मानित किया। उज्बेक भाषा के इसका मतलब है, उच्च स्तरीय मित्रता। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मोदी के इस दौरे में दोनों देशों के बीच यूरेनियम को लेकर समझौता हुआ और दोनों देशों ने आपसी व्यापार को पांच अरब डॉलर पहुंचाने का संकल्प किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शौकत के बीच ताशकंद में...