पुतिन से मिले ईरान के विदेश मंत्री
नई दिल्ली। पाकिस्तान और ओमान के दौरे के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस पहुंचे थे, जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। अराघची से मुलाकात में रूस ने ईरान के प्रति खुला समर्थन जताया। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि ईरानी जनता साहस और वीरता के साथ अपनी आजादी और संप्रभुता के लिए लड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का संदेश मिला है। रूसी मीडिया के मुताबिक, अराघची और पुतिन के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा...