वेंस और नेतन्याहू में विवाद की खबर
नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का भी एक बड़ा तबका है, जो ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले से सहमत नहीं है। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी युद्ध विरोधी बताए जा रहे हैं। इस बीच उप राष्ट्रपति वेंस और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच विवाद की खबर है। ‘एक्सियोस’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जेडी वेंस और नेतन्याहू के बीच एक टेलीफोन कॉल के दौरान तीखी बहस हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना सोमवार की है, जब नेतन्याहू और वेंस के बीच फोन पर बातचीत हुई...