धनखड़ ने उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया
नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में अपने कार्यकाल के बीच में ही अचानक अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे त्याग पत्र में उन्होंने कहा है कि वह स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे रहे हैं। धनखड़ 11 अगस्त 2022 से देश के उप राष्ट्रपति का पद संभाल रहे थे और उनका कार्यकाल पांच वर्ष का था। ऐसे में उनके अपने कार्यकाल के करीब करीब बीच में ही तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिये जाने से सभी हतप्रभ हैं। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में उन्होंने कहा...