विजय मल्होत्रा का निधन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है। मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 93 साल थी। वे पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स दिल्ली में भर्ती थे। मंगलवार की सुबह एम्स प्रशासन ने उनकी मौत की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार के विधायक थे। दिल्ली में 1993 में विधानसभा शुरू होने से पहले वे...