सिब्बल ने पैसे जुटाए, विकास सिंह लौटाएंगे
सुप्रीम कोर्ट बार एसोशिएशन के नए अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा है कि पिछले अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की चिकित्सा जरुरतों के लिए एक सामूहिक स्वास्थ्य बीमा योजना की पहल की थी। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट के करीब 28 सौ वकीलों को दो लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने का प्रावधान है। इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन सिब्बल ने जिस तरह से पैसे जुटाए उसे लेकर विवाद हो गया। तभी नए अध्यक्ष विकास सिंह ने इस योजना पर फिर से विचार करने या इसे रद्द करने का ऐलान किया है। गौरतलब...