Viksit Bharat G RAM G Bill 2025

  • जी राम जी बिल के विरोध का ऐलान

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने देश भर में आंदोलन का ऐलान किया। कार्य समिति की बैठक में पार्टी ने तय किया है कि नए रोजगार कानून के खिलाफ पांच जनवरी से देश भर में आंदोलन होगा। कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा की जगह लाए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण कानून का विरोध करते हुए कहा है कि इसके जरिए सरकार ने मजदूरों का अधिकार छीन लिया है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है इसलिए महात्मा गांधी का नाम हटाया गया।...

  • जी राम जी पर होगी जोर आजमाइश

    विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबी जी राम जी बिल पक्ष और विपक्ष में जोर आजमाइश का अखाड़ा बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 72 घंटे के अंदर बिल पेश करके संसद के दोनों सदनों से पास कराया तो अब विपक्ष इसके विरोध में सड़क पर उतरने और आंदोलन करने के लिए कमर कस रहा है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने अपनी रोजगार की योजना कर्मश्री का नाम बदल कर महात्मा गांधी के नाम पर कर दिया। उधर पंजाब की सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें केंद्र सरकार के...