सरकार गठन के बाद मणिपुर में हिंसा
इम्फाल। मणिपुर में एक साल के बाद लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ है लेकिन उसके बाद हिंसा भड़क गई है। कुकी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे कुकी विधायक के सरकार में शामिल होने का भी विरोध कर रहे हैं। कुकी-जो-हमार समुदाय के विधायकों के राज्य सरकार में शामिल होने के विरोध में शुक्रवार को चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में हजारों लोगों ने रैलियां निकालीं। कुछ संगठनों ने उप मुख्यमंत्री नेपचा किपगेन के ऊपर 20 लाख का इनाम भी घोषित किया है। बहरहाल, शुक्रवार को चुराचांदपुर में विरोध प्रदर्शन बाद में हिंसक हो...