वीके सक्सेना को नई पोस्टिंग मिलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वालों की बात चली है तो उसमें एक दिलचस्प मुलाकात पिछले दिनों हुई। लद्दाख के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की दिल्ली में प्रधानमंत्री से औपचारिक मुलाकात हुई। कहा जा रहा है कि वे बहुत दिन से प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहे थे। लेकिन समय नहीं मिल रहा है। समय मिला और वे मोदी से मिले तो उसके बाद उनकी किसी और पोस्टिंग की चर्चा शुरू हो गई। असल में वीके सक्सेना दिल्ली में लंबे समय तक उप राज्यपाल रहे। दिल्ली का उप राज्यपाल रहने का बाद लद्दाख की पोस्टिंग उनको अच्छी नहीं...