VV Rajesh Mayor

  • केरल में बना भाजपा का पहला मेयर

    तिरूवनंतपुरम। केरल में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुला था। त्रिशूर सीट पर वह चुनाव जीती। अब पहली बार किसी नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है। नगर निगम चुनावों के बाद शुक्रवार को मेयर का चुनाव हुआ, जिसमें तिरूवनंतपुरम में भाजपा के वीवी राजेश मेयर चुने गए। वीवी राजेश को 51 वोट मिले, जिसमें भाजपा के 50 और एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन शामिल है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी सत्तारूढ़ एलडीएफ ने पी शिवाजी को उम्मीदवार बनाया था। उनको 29 वोट, जबकि कांग्रेस के गठबंधन यूडीएफ के उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। इनमें से...