Wangchuk

  • वांगचुक तो विपक्ष के ही संपर्क में थे

    सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान उनका वजन 12 किलो कम हो गया। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन को वैधता दिलाई और देश भर में उनके कारण समर्थन मिला। लेकिन जैसे ही उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त की वैसे ही कांग्रेस और विपक्षी इकोसिस्टम के लोग उनको भाजपा का आदमी साबित करने में लग गए। कई लोगों ने सवाल उठाया कि वांगचुक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जोधपुर की जेल में बंद थे। उनके ऊपर से मुकदमा योजना के तहत हटाया गया और जेल से छोड़ा गया। उसके बाद उनको योजना के तहत...

  • वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसद

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों का एक दल उनसे मिलने पहुंचा। हालांकि उनको अस्पताल के बाहर ही रोक दिया गया। कहा गया कि सोनम वांगचुक से सिर्फ परिवार के सदस्य ही मिल सकते हैं। हालांकि सांसद देर शाम तक वहां बैठे रहे। उन्होंने कहा कि अगर उनको मिलने नहीं दिया जाता है तो वे सुबह तक बैठे रहेंगे। सोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद आदि के नेता थे। अस्पताल के गेट पर रोके...

  • वांगचुक सरकारी अस्पताल में ही रहे

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अभी सफदरजंग अस्पताल में ही रहना होगा। अदालत ने उनको निजी अस्पताल में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया है। वांगचुक की पत्नी सोनम आंगमो ने याचिका देकर अपील की थी कि उनके पति को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने दिया जाए। रविवार का दिन होने के बावजूद दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की। अदालत ने कहा कि 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक को जंतर मंतर से हटाना सही काम था और अभी उनको सफदरजंग अस्पताल में ही रखा जाए। दिल्ली हाईकोर्ट की एकल...

  • न्यायिक जांच तक जेल नहीं छोड़ेंगे वांगचुक

    नई दिल्ली। लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद जेल से उन्होंने अपने वकील के मार्फत एक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने 24 सितंबर को हुई हिंसा की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। इस हिंसा में चार लोग मारे गए थे। उनके लिए न्याय की मांग करते हुए वांगचुक ने जोधपुर सेंट्रल जेल से एक पत्र जारी किया है। इस बीच उनकी पत्नी गीतांजली आंगमो की ओर से दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में छह अक्टूबर को...

  • वांगचुक की पत्नी ने आरोपों का खंडन किया

    लेह। जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने अपने पति के पाकिस्तानी लिंक को लेकर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वे लोग संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने रविवार को कहा कि वांगचुक ने हमेशा गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार सितंबर की हिंसा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीआरपीएफ को जिम्मेदार बताया। वांगचुक की पत्नी अंगमो ने बताया कि उनके पति की पाकिस्तान की यात्राएं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी...

  • वांगचुक के कथित पाक कनेक्शन की जांच होगी

    लेह। लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब कहा जा रहा है कि उनके पाकिस्तान और बांग्लादेश से कनेक्शन हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान कनेक्शन में एक व्यक्ति की तलाश थी, जिसे पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उस व्य़क्ति को सोनम वांगचुक से जुड़ा बताया जा रहा है। लेह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के फैसले का बचाव किया है। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने चेतावनी नहीं दी, हवाई फायरिंग नहीं की और...

और लोड करें