warships

  • भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

    नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद वराइच को मंत्रालय में बुलाया गया और 15 सितंबर को समुद्र में हुई घटना पर भारत की आपत्ति से अवगत कराया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 15 सितंबर की शाम उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी अभियान पर तैनात भारतीय...