कम हो सकता है एयर, वाटर प्यूरीफायर का दाम
नई दिल्ली। हाई कोर्ट के सवाल उठाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में वाटर और एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी में कटौती का फैसला हो सकता है, जिसके बाद इन दोनों की कीमतों में कमी आ सकती है। असल में दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी 18 फीसदी से घटा कर पांच फीसदी करने का आदेश देने की अपील की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सरकार से...