एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश, तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार 12 जून के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आईएमडी के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 12...