Weightlifting medal

  • एशियाई खेलों में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का पदक

    नई दिल्ली। बुधवार का दिन भारत के खेल इतिहास में बहुत बड़ा दिन रहा। 28 साल के इंतजार के बाद भारत को एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग का पदक मिला। भारतीय एथलीट मीराबाई चानू ने यह पदक दिलाया। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में चानू ने रजत पदक जीता। भारत के कुल पदकों की संख्या 12 पहुंच गई है, जिसमें एक गोल्ड मेडल भी है। भारत अभी पदक तालिका में 13वें स्थान पर है। सबसे ज्यादा पदक जीत कर चीन पहले स्थान पर बना हुआ है। बहरहाल, इससे पहले भारत को 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने एशियाई खेलों में रजत...