थोक महंगाई 9.68 फीसदी पहुंची
नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों में बढ़ोतरी के बाद अब थोक महंगाई दर भी बढ़ने की खबर है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई बढ़ कर 9.68 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले अप्रैल में यह 8.26 फीसदी पर थी। इसका अर्थ है कि मई के महीने में थोक महंगाई में करीब डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मई में महंगाई 43 महीने में सबसे ज्यादा है। सितंबर 2022 में ये 10.70 फीसदी पर पहुंच गई थी। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से...