योगी सरकार का आज होगा विस्तार
लखनऊ। लंबी प्रतीक्षा के बाद रविवार को योगी आदित्यनाथ का सरकार का विस्तार होगा। बताया जा रहा है कि छह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मार्च 2022 में सरकार बनाने के बाद यह दूसरा विस्तार होगा। पिछले कई महीनों से इसकी अटकलें लगाई जा रही थीं। रविवार को दोपहर तीन बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले शनिवार शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन पहुंचे। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिल कर उनको मंत्रियों की सूची सौंपी। बताया जा रहा है कि...