उप-मुख्यमंत्रियों को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा
पटना। बिहार सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा चौधरी और यादव की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में प्रशिक्षित कर्मियों की एक समर्पित टीम शामिल होती है, जो उन्नत हथियारों से लैस होती है। इस बीच, एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार ने जद (यू) नेता और पूर्व...