नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का आदेश 27 अगस्त को जारी किया गया था।
एनटीए में नियुक्त अधिकारियों में आईपीएस रवि कुमार सिंह और आईएएस अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को निदेशक बनाया गया है। 2016 बैच के राजस्व सेवा के अधिकारी अमित सामदारिया संयुक्त निदेशक होंगे। तीनों अधिकारियों को आदेश जारी होने की तारीख से तीन हफ्ते के भीतर पद संभालना होगा। गौरतलब है कि एनटीए में अधिकारियों के बदलाव की शुरुआत नीट पेपर लीक मामले के बाद से हुई। 25 जुलाई को नीट पेपर लीक मामले में एनटीए ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




