इंफाल। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने और यौन हिंसा के मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसे पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस घटना पर पूरे देश में आक्रोश है और राजनीतिक दलों के अलावा जाने माने खिलाड़ियों और फिल्म कलाकारों ने भी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
गौरतलब है कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना चार मई को राजधानी इंफाल से कुछ दूरी पर स्थित थौबल जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले जा रहे हैं और उनसे अश्लील हरकतें कर रहे हैं। इस मामले में 18 मई को एफआईआर दर्ज हुई थी लेकिन उसके बाद 62 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद ही कार्रवाई शुरू हुई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


