मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उनकी हिस्सेदारी की यह हैट्रिक है। प्रधानमंत्री ने फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े दिग्गजों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल की है और इससे पूरी दुनिया को हौसला मिलता है। उनके इस कार्यक्रम से एक दिन पहले सोमवार को कार्यक्रम स्थल के बाहर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने दोनों को सोमवार को पकड़ा था लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई। पुलिस ने बताया कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 24 साल का युवक प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बन कर पहुंचा था। उसके साथ भरी हुई पिस्तौल लिए गार्ड भी था। जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार की शाम को करीब छह बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण आठ से 11 सितंबर तक आयोजित किया गया है। इस बड़े आयोजन से एक दिन पहले पुलिस ने रोहन पारेख नाम के एक युवक को हिरासत में लिया। असल में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने रोहन को रोका और उससे पूछताछ की। पूछताछ में रोहन ने अपनी पहचान साबित करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ का पहचान पत्र दिखाया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि यह पहचान पत्र फर्जी था। रोहन के साथ उसका निजी बॉडीगार्ड भी मौजूद था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



