राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूक्रेन पर 72 घंटे हमला नहीं करेगा रूस

Russia Ukraine War

नई दिल्ली। अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख जॉन रेटक्लिफ के बाद अब अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। कुशनर की मॉस्को यात्रा के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अगले 72 घंटे तक यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करने का ऐलान किया है। पुतिन ने आदेश दिया कि तीन दिन तक यूक्रेन की राजधानी कीव पर कोई हमला नहीं किया जाएगा। क्रेमलिन ने हमला रोकने की जानकारी शनिवार को दी।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूत के तौर पर उनके दामाद जेरेड कुशनर और विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ मॉस्को पहुंचे हैं। वे दोनों रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए बातचीत करेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों रुकी हुई शांति वार्ता को फिर शुरू कराने की कोशिश करेंगे। यूक्रेन पहले ही दोनों के दौरे की जानकारी दे चुका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा था कि विटकॉफ और कुशनर के यूक्रेन दौरे के दौरान यूक्रेन की सेना हवाई हमले रोक देगी। उन्होंने रूस से भी ऐसा ही करने को कहा था।

गौरतलब है कि अमेरिका लंबे समय से रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में कर रहा है। हालांकि, पिछले छह महीनों में इन कोशिशों की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। इसकी एक वजह यह है कि खुद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। गौरतलब है कि ईरान के साथ भी विटकॉफ और कुशनर ही वार्ता कर रहे थे। ये दोनों इस साल जनवरी में भी मॉस्को पहुंचे थे। तब दोनों ने क्रेमलिन में पुतिन से मुलाकात की थी। अब एक बार फिर दोनों के मॉस्को पहुंच हैं, जहां रूसी दूत किरिल दिमित्रीव ने उनका स्वागत किया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment