नई दिल्ली।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नए मुख्यमंत्रियों कासस्पेंश अभी बना रहेगा। वैसे सूत्रो के अनुसार मुख्यमंत्री को लेकर फैसला हो चुका है। और गुरूवार-शुक्रवार को तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री की शपथ के साथ केबिनेट मंत्रियों को लेकर विचार-विमर्श चल रहा बताते है। विधायक दलों की बैठक के पर्यवेक्षकों का आज प्रदेश राजधानी पहुंचना संभव है।
पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलानभाजपा मुख्यालयअब कभी भी कर सकता है। ये पर्यवेक्षक अपने-अपने तय राज्यों में जाकर विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए हाईकमान द्वारा तय नाम की जानकारी देंगे। संभावना है शनिवार या रविवार को तीनों राज्यों में भाजपा विधायक दल की बैठक हो। तीनों प्रदेशों में नए चेहरों के मुख्यमंत्री रविवार- सोमवार को शपथ ले सकते है। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया या प्रह्लाद पटेल के अवसर अधिक बताएं जा रहे है वही राजस्थान में दीया कुमारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और छतीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रेणुका सिंह वविष्णुदेव पर विचार हुआ बताते है। दिल्ली में भाजपा हाईकमान में चल रहे विचार-विर्मश और बैठकों में प्रदेशों के मंत्रिमंडलों के सदस्यों पर ही अधिक विचार-विमर्श हो रहा बताते है।