राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली एयरपोर्ट में भरा पानी

नई दिल्ली। अब तक बारिश होने पर दिल्ली की सड़कों पर पानी भरता था और अंडरपास में जलजमाव होता था। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश में दिल्ली के अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी भर गया। एयरपोर्ट पर पानी भरने से यात्रियों को  परेशानी हुई और कई उड़ानों में भी देरी हुई। दिल्ली में पानी भरने वाली जगहों में अब संसद भवन भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश में संसद भवन में भी पानी भर गया।

असल में शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश हुई। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बहरहाल, दोपहर में भारी बारिश से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया। कई हिस्सों में पानी जमा होने से यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई। बारिश के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली उड़ानें देरी से दिल्ली पहुंचीं।

दिल्ली के अलावा देश के कई और हिस्सों में भी बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबलपुर के ग्वारीघाट में पेट्रोलिंग के लिए गई होमगार्ड्स की मोटरबोट डूब गई। उधर बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब पांच लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा सहित आठ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment