nayaindia MS Dhoni का IPL सफर: संन्यास की अटकलें और फैन्स की उम्मीदें

MS Dhoni का IPL सफर: संन्यास की अटकलें और फैन्स की उम्मीदें

Image Credit: IPL

MS Dhoni ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था। लेकिन वह अभी भी IPL में खेल रहे हैं और धोनी इस साल 7 जुलाई को 43 साल के होने वाले हैं। कुछ फैन्स और दिग्गजों का यह मानना हैं की धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता हैं। और कुछ लोग कह रहे हैं की अगला सीजन भी खेलेंगे।

CSK टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni के लिए IPL 2024 का यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा हैं। सीएसके खराब नेट रनरेट के कारण प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई और उन्हें आखिरी मुकाबले में RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन इन सब के बीच फैन्स के बीच एक मुद्दा काफी चर्चा में रहा। वह धोनी के आईपीएल संन्यास को लेकर और माही इस साल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे। लेकिन धोनी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा हैं।

MS Dhoni इस सीजन में भी मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में भी आरसीबी के खिलाफ 13 गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली थी। और इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके जमाए। इसी दौरान उन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा 110 मीटर का छक्का भी लगाया।

यह बिल्कुल साफ हैं की अभी भी उनके बल्ले में वही धार बाकी हैं। जिसके दम पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया हैं। और इसी के दम पर उन्होंने भारतीय टीम को 2007 टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताया था।

MS Dhoni पिछले सीजन 2023 में घुटने की चोट से जूझते हुए दिखाई दिए थे। उन्हें कई बार मैचों में लंगड़ाकर चलते हुए भी देखा गया था। और पिछले सीजन में SRH के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने संन्यास लेने के संकेत दिए थे। और साथ ही उन्होंने कहा की वह बूढ़े हो चुके हैं और अब वह इस सच्चाई से ज्यादा भाग नहीं सकते।

लेकिन उस मैच के बाद MS Dhoni ने कहा था की चाहे जो कहा गया हो या हो चुका हो मगर यह मेरे करियर का आखिरी दौर हैं। और उन्होंने (फैन्स) मुझे काफी प्यार दिया। इस बयान के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और धोनी ने अब 2024 सीजन भी खेल लिया हैं साथ ही वह फिट भी दिख रहे हैं।

MS Dhoni ने 12 मई को अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई में इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला। और इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया भी। साथ ही इसी मैच के पहले और बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स को थोड़ा निराश किया।

चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में दो ऐसी बातें हुईं जिसने MS Dhoni के संन्यास की अटकलें तेज कर दीं। पहला तो ये की मैच में टॉस से ठीक पहले CSK फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक खास अपील की थी और इसी के बाद सबसे पहले धोनी के संन्यास की अटकलें शुरु हुईं थी।

फ्रेंचाइजी ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था की मैच खत्‍म होने के बाद दर्शक स्‍टेडियम में ही रहें क्‍योंकि मैच के बाद कुछ खास होने वाला हैं। और फैन्स को सरप्राइज देखने को मिल सकता हैं। लेकिन इस पोस्ट के बाद तो फैन्स अंदाजा लगाने लगे की धोनी को लेकर कुछ हो सकता हैं। और कुछ फैन्स ने तो कहा की मैच के बाद हमें रुलाने वाले हैं।

लेकिन राजस्थान से मैच जितने के बाद दूसरा ही नजारा देखने को मिला। चेन्नई टीम के सभी खिलाड़ी के साथ में स्टाफ ने लैप ऑफ ऑनर किया। और जिसके बाद धोनी ने फैन्स को रिटर्न गिफ्ट में येलो कलर की बॉल दीं। और लैप ऑफ ऑनर से पहले धोनी के बाकी सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल भी पहनाया गया।

इन सबके साथ साथी प्लेयर्स ने धोनी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। और इन सभी बातों से फैन्स के मन में धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। लेकिन अब तक चेन्नई फ्रेंचाइजी धोनी या आईपीएल की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। फिलहाल यह सभी कयास ही हैं। फैन्स को अब भी धोनी के बयान का इंतजार हैं। और धोनी पिछले 5 सीजन से अलग-अलग बयान देकर IPL खेलते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सवाल के अनुसार कभी हां कहा और कभी ना… साथ ही एक बार तो उन्होंने बिल्कुल नहीं कहा और IPL खेलते रहे।

यह भी पढ़ें :- 

लखनऊ के खिलाफ रोहित की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए गावस्कर

लखनऊ के खिलाफ रोहित की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए गावस्कर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें