नेता प्रतिपक्ष की भी सौ दिन की उपलब्धियां
आमतौर पर सरकारें अपनी उपलब्धियों का ब्योरा देती हैं। जैसे पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सौ दिन की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले सौ दिन की उपलब्धियों का बहुत ढोल पीटा गया। खुद प्रधानमंत्री ने हर जगह उपलब्धियां बताईं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ढेर सारे फैसलों और परियोजनाओं की जानकारी दी। यह संभवतः पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के सौ दिन की उपलब्धियों का ब्योरा जारी किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता था और उससे...