11 मछुआरे श्रीलंका की जेल से रिहा, चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे
चेन्नई। श्रीलंका की जेल में बंद 11 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इनमें से दो को 80,000 रुपये का जुर्माना भरने के बाद छोड़ा गया। सभी मछुआरे शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। यह घटना भारत और श्रीलंका के बीच सीमा पर मछली पकड़ने को लेकर चल रहे विवाद का हिस्सा है। 2 फरवरी को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मंडपम इलाके से 10 मछुआरे नाव लेकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें थलाईमन्नार के पास सीमा पार करने के आरोप में पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें मन्नार कोर्ट में पेश किया गया और...