पर्दे पर रिलीज हुई ‘120 बहादुर’, फराह खान ने दी एक्टर समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं
फरहान अख्तर के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि उनकी फिल्म '120 बहादुर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की स्क्रीनिंग भी बॉलीवुड स्टार्स के लिए रखी जा चुकी है, लेकिन एक्टर की असली परीक्षा आज है। उनकी फिल्म रिलीज के दिन फराह खान और काजोल ने एक्टर को शुभकामनाएं दी हैं। '120 बहादुर' फिल्म को लेकर फराह खान और काजोल दोनों काफी उत्साहित हैं। फराह खान ने फरहान अख्तर को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट शेयर किया है और फैंस से भी अपील की है कि वे फिल्म देखने जरूर जाएं। उन्होंने...