सरकार का पूरा फोकस 131वें संशोधन पर
पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था कि भाजपा जितने आक्रामक अंदाज में संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत जुटाने के प्रयास में लगी है, वह मानसून सत्र में सारे विवादित बिल पास कराएगी। संविधान के 129वें, 130वें और 131वें संशोधन विधेयक पास कराने की चर्चा थी। हालांकि बाद में बताया गया था कि 129वां संशोधन विधेयक यानी पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट तैयार नहीं है इसलिए वह बिल नहीं आएगा। लेकिन 130वां संशोधन विधेयक निश्चित रूप से लाया जाना था। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और केंद्र व...