बिरला ने चीन को सौंपी 13वें ब्रिक्स संसदीय मंच की अध्यक्षता
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन समारोह में संयुक्त घोषणा पत्र अंगीकार किए जाने के बाद चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष झेंग जियानबांग को 13वें ब्रिक्स संसदीय मंच की अध्यक्षता औपचारिक रूप से सौंप दी। श्री बिरला ने संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन में दो दिन चले 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के आयोजन के समापन समारोह में चीन को अगले वर्ष होने वाले 13वें ब्रिक्स संसदीय मंच की अध्यक्षता सौंपी। श्री झेंग ने 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की सफलता के लिए श्री बिरला को धन्यवाद दिया और कहा कि चीन...