18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र शुरू
18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक उत्साहित दिखे। इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और संजय पासवान ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। बिहार विधानसभा के सत्र की शुरुआत से पहले मंत्री श्रवण कुमार ने कहा आज विधानसभा का पहला दिन है और पहला सेशन भी। यह शुभकामनाएं देने का दिन है। मैं नए चुने गए सदस्यों के साथ-साथ वापस आए सदस्यों को भी बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि सभी लोग बिहार की तरक्की, विकास और बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।...